Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ईरान की धार्मिक यात्रा पर गए 5 लोग तेहरान में फंसे, सपा सांसद ने केंद्र से लगाई मदद की गुहार


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कस्बे से ईरान में धार्मिक यात्रा पर पांच लोग गए हुए हैं। ईरान और इजरायल युद्ध के बीच बलिया जिले के ये लोग वहां फंस गए। वहां फंसने के बाद समाजवादी पार्टी (SP) के स्थानीय सांसद सनातन पांडेय ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मामले में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। सुरक्षित वापसी को लेकर परिजनों ने मोदी सरकार से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

बलिया जिले के रसड़ा कस्बे के सैयद असद अली बकर, सैयद मोहम्मद मुजतबा हुसैन, सैयद मोहम्मद अन, शमा जहां और सैयद नज्मुसकिब धार्मिक यात्रा पर ईरान गए हैं। युद्ध के कारण ईरान की राजधानी तेहरान में फंस गए हैं।

रसड़ा कस्बे के अतीफ ने ने कहा कि उनके परिवार के ये सभी सदस्य 25 मई को जियारत करने के लिए इराक के बाद ईरान पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि सभी लोग फिलहाल तेहरान के एक होटल में सुरक्षित हैं और उनका परिवार सभी के सकुशल देश वापसी के लिए प्रार्थना कर रहा है।

अतीक ने कहा कि रसड़ा कस्बे के मशीउररहमान भी इनके साथ ही गए थे, लेकिन वह इराक से सात जून को ही भारत लौट आए। इस बीच, बलिया से सपा सांसद सनातन पांडेय ने शनिवार को विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर तेहरान में फंसे रसड़ा के पांच लोगों की सकुशल भारत वापसी के लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है।

सपा सांसद पांडेय ने कहा कि सभी लोग तेहरान में फंस गए हैं। युद्ध के कारण विमान सेवा बंद है, जिससे उनके भारत आने की संभावना दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मदद की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |