सोनभद्र। सहायता समूह के 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व बैंक के द्वारा CCL लोन के रूप में 1.5 करोड़ का डमी चेक महिलाओं को सीडीओ व भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिया।
रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस धूमधाम से मनाया गया।
सोनभद्र। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर पर रानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म शताब्दी दिवस ग्राम विकास विभाग NRLM, MGNREGA के द्वारा धूमधाम से मनाया गया l उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणेश जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया, साथ में विशिष्ट अतीत के रूप में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह,ब्लॉक प्रमुख रावटसगंज अजीत रावत एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यक्रम के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया की रानी अहिल्याबाई का जन्म दिवस हम लोग एक प्रेरणा के रूप में मनाते हैं इन्होंने न केवल एक सफल ग्रहणी रही बल्कि इन्होंने रोजगार के क्षेत्र में भी सफल कार्य किया और महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी, इन्हें प्रथम उद्यमी महिला के रूप में भी जाना जाता है इन्होंने सबसे पहले अपने हाथ से साड़ी बनाने का कार्य किया और खुद से बनाई हुई साड़ियां पहनती थी जो यह दर्शाता है कि महिला अगर चाहे तो वह सफल उद्यमी हो सकती है समूह की जो महिलाएं हैं उन्हें भी इनसे प्रेरणा लेकर के सफल उद्यमी बनना चाहिए l उपयुक्त स्वत रोजगार सरिता सिंह ने बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर के ऊपर तमाम विपत्तियां एवं समस्याएं आई, कम समय में ही उनके पति का देहांत हो गया इसके पश्चात उनके राज्य को संभालने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई यह एक बेहतर राजनीतिक के रूप में कार्य करते हुए अपने राज्य की प्रजा का पालन पोषण करती रही एवं महिलाओं के लिए एक उदाहरण भी बना करके उभरी। समूह की 500 से ज्यादा महिलाओं ने उक्त संबोधन को सुना एवं उन्होंने रानी अहिल्याबाई के जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्राप्त की समूह स्वयं सहायता समूह के लिए उत्कृष्ट करने वाली समूह की 40 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर के जिला अध्यक्ष एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के द्वारा सम्मानित किया गया। बैंक के द्वारा CCL लोन के रूप में 1.5 करोड़ का डमी चेक महिलाओं को दिया गया। महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पादों के स्टॉल का निरीक्षण भी गणमान्य अतिथियों के द्वारा किया गया जिसमें ₹5000 की बिक्री समूह की महिलाओं के द्वारा की गई।