Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सिंदूर अब न्याय और शक्ति का पर्याय बन गया है-बांसुरी स्वराज

ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां बताने और पाकिस्तान सरकार द्वारा प्रयोजित आतंकवाद को दुनिया के सामने रखने के लिए भारत सरकार की तरफ से अलग-अलग देशों की यात्रा पर प्रतिनिधिमंडल को भेजा गया है। शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल को संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया है। यहां भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नेता बांसुरी स्वराज ने भारत और खाड़ी देश के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया है। आतंकवाद के खिलाफ बोलते हुए बांसुरी स्वराज ने कहा, 'भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए पराक्रम के कारण सिंदूर अब न्याय, शक्ति का एक नया पर्याय बन गया है।' उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारती की लड़ाई के संदेश को आगे बढ़ाने में भारतीय प्रवासियों की ताकत पर जोर दिया और उन्हें ब्रह्मास्त्र कहा।

वहीं सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिए भारत द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर बोलते हुए शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, "नकारात्मकता सकारात्मकता से ज्यादा तेजी से फैलती है। लेकिन हम इससे निपट रहे हैं। हम जो अभ्यास कर रहे हैं, उससे सोशल मीडिया पर भी चीजें बेहतर होंगी।" उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रतिनिधिमंडल यात्रा करेगा, 13-14 दिनों का यह अभ्यास "परिप्रेक्ष्य और कथन को बदल देगा और पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे झूठे प्रचार को बदल देगा"। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सच्चाई को चाहे जितना भी दबाया जाए, उसे दबाया नहीं जा सकता और कहा कि प्रतिनिधिमंडल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा।

यहां यह ध्यान देने वाली बात है कि यूएई में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में सांसद बांसुरी स्वराज, ईटी मोहम्मद बशीर, अतुल गर्ग, सस्मित पात्रा, मनन कुमार मिश्रा, भाजपा नेता सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया और पूर्व राजदूत सुजान चिनॉय शामिल हैं। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा चार देशों की व्यापक कूटनीतिक यात्रा का पहला पड़ाव यूएई है। प्रतिनिधिमंडल ने सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री शेख नाहयान मुबारक अल नाहयान से मुलाकात की। अल नाहयान ने पहलगाम आतंकवादी हमले पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने सीमा पार आतंकवाद और भारत में सामाजिक वैमनस्य पैदा करने के पाकिस्तान के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |