तिलोई: रविकांत श्रीवास्तव बने शिक्षक संघ सिंहपुर के अध्यक्ष
May 14, 2025
तिलोई/अमेठी। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माव) शिक्षक संघ जनपद अमेठी के क्षेत्रीय इकाई सिंहपुर त्रिवार्षिक अधिवेशन 2025 एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सिंहपुर में आयोजन किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद के लिये रविकांत श्रीवास्तव सहायक अध्यापक (पूर्व मा0) विद्यालय फूला और नागेंद्र प्रताप सिंह स0अ0 कंपोजिट विद्यालय बहुवा ने नामांकन किया था।माध्यमिक शिक्षक संघ निर्वाचन कार्यक्रम के पर्यवेक्षक डॉ0अशोक कुमार वर्मा एवं सुरेश पाल के दिशानिर्देशन तथा निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ।संगठन में कुल मतदाताओं की संख्या 69 में से 61मत पड़े जिसमें कि 53 मतों को रविकांत श्रीवास्तव ने प्राप्त कर अध्यक्ष पद पर बड़ी जीत हासिल की वही पर नागेंद्र प्रताप सिंह को 8 मत प्राप्त कर ही संतोष करना पड़ा तथा 8 मतदाता अनुपस्थित रहें।उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व मा0) विद्यालय शिक्षक संघ इकाई सिंहपुर की बारह लोगों की कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरा हुआ।अध्यक्ष पद पर रविकांत श्रीवास्तव सहित मंत्री आशीष कुमार,कोषाध्यक्ष रामसुख,उपाध्यक्ष बैजनाथ त्रिपाठी,उपाध्यक्ष शिव बालक,उपाध्यक्ष एहसानुलहक खान,उपाध्यक्ष श्रीमती नूतन मिश्रा,संयुक्त मंत्री श्रीमती नीना देवी,संयुक्त मंत्री आलोक वर्मा,संयुक्त मंत्री अशोक कुमार,ऑडिटर जगन्नाथ प्रसाद,लेखाकार श्री रामशंकर निर्वाचित हुए।