Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ : अवैध कारतूस बेचने वाला गिरफ्तारः दूसरों के गन लाइसेंस से शस्त्र दुकान से लेता था बुलेट, जांच में पकड़ा गया


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच और चिनहट थाना पुलिस की टीम ने दूसरे के गन लाइसेंस पर बुलेट लेने वाले को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आरोपी शस्त्र की सरकारी शस्त्र दुकानों से लाइसेंस दिखाकर बुलेट लेता था और उसके बाद बाजार में अधिक दामों पर बेचता था। वहीं पुलिस ने उसके पास से दो लाइसेंसी रिवाल्वर और तीन गन लाइसेंस के साथ 110 कारतूस बरामद की हैं। पुलिस टीम उसके आपराधिक इतिहास के साथ उसके ग्राहकों का पता लगा रही है।वहीं चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि क्राइम टीम के साथ थाना पुलिस ने रहीमनगर निवासी प्रदीप कुमार दीक्षित को राष्ट्रीय ग्रामोद्योग आश्रम इंटर कालेज के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वहीं आरोपी धोखाधड़ी से शस्त्र धारकों का लाइसेंस लेकर कारतूस लेता था, जिन्हें बाजार में अवैध रूप से बेचता था। उसके पास से रिवाल्वर की दो लाइसेंस, राइफल की तीन लाइसेंस बरामद हुई हैं। वहीं साथ ही 30 कारतूस 315 बोर और 80 कारतूस 32 बोर के बरामद हुए हैं। लखनऊ आरोपी से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है, आरोपी किस को और किस मकसद से कारतूस सप्लाई कर रहा था। इस पूरे खेल में शस्त्र लाइसेंस धारक भी शामिल हैं या नहीं इसकी भी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |