Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

कन्नौज: भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने एसपी से मिलकर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ कार्यवाही की मांग की! नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले को लेकर की थी पोस्ट


कन्नौज । पहलगाम हमले को लेकर भाजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एसपी विनोद कुमार से मिलकर शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपा है। जिसमे उन्होने सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है।

विवरण के अनुसार भाजपा आईटी सेल के जिला अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय ने गायिका नेहा सिंह राठौर के विरुद्ध एसपी विनोद कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। पाण्डेय का आरोप है कि नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया हैंडल से देश विरोधी सामग्री पोस्ट की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म के आधार पर हिंदुओं की हत्या की गई। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। लेकिन नेहा राठौर पीड़ितों पर ही सवाल उठा रही हैं। पाण्डेय के अनुसार, गायिका के वीडियो से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा है और 140 करोड़ देशवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

एसपी से मुलाकात के दौरान श्याम दुबे, पवन बाजपेई, अंबुज पाण्डेय, ब्रह्मानंद गौतम, हर्षित कटियार, अनुज राजपूत, रमन कटियार, राज भदौरिया, चंद्रशेखर तिवारी और सनी दुबे उपस्थित थे। भाजपा नेता ने गायिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |