बलियाः भाजपा कार्यालय पर भारत शौर्य तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक आयोजित
May 14, 2025
बलिया। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा की तैयारी बैठक हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं अन्य अतिथियों के द्वारा पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों को आतंकवादियों के द्वारा निर्मम हत्या करने के बाद भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से जो नौ आतंकवादी केम्पों को ध्वस्त कर सैकड़ों आतंकवादियों को मौत के घाट उतारने का काम किया गया।
पाकिस्तान को उसकी भाषा में मुंह तोड़ जवाब देते हुए हमारे वीर योद्धाओं ने पाकिस्तान की गोली का जवाब गोला से देकर पाकिस्तान को उसकी नापाक कोशिशों को ध्वस्त करते हूए पूरी दुनिया को भारत के ताकत का अहसास कराया। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा के संयोजक जयप्रकाश साहू ने कहा कि भारतीय सैनिकों के सम्मान के लिए 16 दिन शुक्रवार को बलिया टाउन हॉल से तिरंगा यात्रा आयोजित की गई है।जिसमें संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा एवं संचालन जिला मंत्री एवं तिरंगा यात्रा के सह संयोजक अरुण सिंह बंटू के द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से संजीव कुमार डंपू, धर्मेंद्र सिंह, आलोक शुक्ला, रंजन राय, विजय बहादुर सिंह, सतवीर सिंह, संतोष सिंह, कृष्णा पांडे, राजीव मोहन चैधरी, खड़क तिवारी, सुरजीत सिंह, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, विश्वजीत तिवारी, मनोज चतुर्वेदी, श्वेता राय, संध्या पांडे, चुना मिश्रा, घनश्याम जौहरी, अंजनी राय विनोद पांडे, विनोद तिवारी, मधु जायसवाल, नितेश सिंह व विश्वजीत सिंह उपस्थित रहे।