अमेठीः ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं! अखिलेश यादव का फूृंका पुतला
May 18, 2025
अमेठी। ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के तत्वावधान में समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के डीएनए को लेकर की गई अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर विरोध जताया और माँग की कि यादव तत्काल न केवल बृजेश पाठक, बल्कि समस्त ब्राह्मण समाज से सार्वजनिक रूप से माफी माँगें।ब्राह्मण समाज के आत्मसम्मान पर सीधा हमला अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि माफी नहीं माँगी जाती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी , भाजपा जिला अध्यक्ष अमेठी सुधांशु शुक्ला,विशुव मिश्रा संगठन के पदाधिकारी मनोज तिवारी, अजय तिवारी, अमित तिवारी, प्रिंस शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, रामकरन तिवारी, अनिल तिवारी, राम शंकर जायसवाल, विवेक मिश्रा, सूरज अग्रहरि, अनिरुद्ध मिश्रा, अरविंद शुक्ला। गिरिजा शुक्ला, रवि सिंह , राकेश पांडेय तथा सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज और हिंदू समाज के नागरिक उपस्थित रहे।यह विरोध केवल निंदा नहीं, स्वाभिमान की चेतावनी है। ब्राह्मण समाज अब संगठित है और अपने सम्मान की रक्षा के लिए पूर्णत सजग और संकल्पित है।
