Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुक्रवार को रखा जाएगा विनायक चतुर्थी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त


30 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि शुक्रवार रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। 30 मई को रात 9 बजकर 30 मिनट तक रवि योग रहेगा। बता दें कि रवि योग में किया गया कार्य जरूर सफल होता है। सूर्य के प्रभाव वाला ये योग बहुत ही प्रभावशाली है। सूर्य की ऊर्जा से भरपूर होने के कारण इस योग में किये गये कार्य को कोई बिगाड़ नहीं सकता है, अपितु ये शुभ फल ही देता है। रवि योग सभी कुयोगों को, अनिष्ट शक्तियों को नष्ट करने की अद्भुत शक्ति रखता है। अतः इस योग में जो भी कार्य किये जाएं, वो सफल जरूर होते हैं। साथ ही शुक्रवार को रात 9 बजकर 29 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 30 मई को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
30 मई 2025 का शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 30 मई 2025 को रात 9 बजकर 23 मिनट तक
रवि योग- 30 मई को रात 9 बजकर 30 मिनट तक
पुनर्वसु नक्षत्र- 30 मई को रात 9 बजकर 29 मिनट तक
30 मई 2025 व्रत-त्योहार- वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत
राहुकाल का समय
दिल्ली- सुबह 10:35 - 12:19 PM
मुंबई- सुबह 10:57 - 12:36 PM
चंडीगढ़- सुबह 10:36 - 12:20 PM
लखनऊ- सुबह 10:21 - 12:04 PM
भोपाल- सुबह 10:37 - 12:18 PM
कोलकाता- सुबह 09:54 - 11:34 AM
अहमदाबाद- सुबह 10:56 - 12:37 PM
चेन्नई- सुबह 10:30 - 12:06 PM
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
सूर्योदय- सुबह 5:24 am
सूर्यास्त- शाम 7:13 pm

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |