अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के कई लोगों से मिलकर राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने पशुधन एवं दुग्ध विकास प्रदेश मंत्री धर्मपाल सिंह के आह्वान पर गौ सेवा को लेकर भूसा व हरा चारा दान करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। संग्रामपुर क्षेत्र के एक छोर से दूसरे छोर तक बड़े काश्तकार किसानों से राजकीय पशु चिकित्सालय टीम ने मिलकर भूसा दान देने के लिए प्रेरित कर रहे है। राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर के चिकित्सक डॉ प्रदीप पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश मंत्री धर्मपाल सिंह का आह्वान है कि क्षेत्र में 11 गौशाला स्थापित है। जिसमें हजारों बेजुबान गाय - सांड आदि संरक्षित है। जिसमें गौ सेवा की भावना से उनका पेट भरने के लिए भूसा दान देने के लिए लोगों प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि मंत्री जी का कहना है कि सबसे बड़ा आशिर्वाद गौ माता का मिलता है। जिससे पूरा परिवार खुशहाल रहता है। मंत्री के आह्वान के सैकड़ो लोगों ने भूसा दान करने का आह्वान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कल संग्रामपुर क्षेत्र के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष संजीव सिंह उर्फ रामू सिंह ने इस आव्हान मे आगे बढ़कर आज पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार पाण्डेय को 20 कुंतल भूसा गौ सेवा के लिए दान किया। और इसी कड़ी में जितेन्द्र सिंह टोन्टी , शोले सिंह, अमित शुक्ला, अशीष तिवारी, सहित और भी कई लोगों ने आह्वान पत्र को स्वीकार किया। वही इस मौके पर पशु स्वास्थ्य टीम से पशुधन प्रसार अधिकारी भरत वर्मा, पैरावेड विकास सिंह, आशीष त्रिपाठी, नरेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।
अमेठीः पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष ने गौ सेवा के लिए दान किया भूसा व हरा चारा
May 15, 2025