अमेठीः बारात घर के लिए जागृति मिशन दिव्यांग ने किया मांग
May 14, 2025
अमेठी। भारतीय जाग्रति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की ग्राम सभा परसावा मे बारात घर नहीं होने से ग्राम वाशियों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उपरोक्त ग्राम सभा के आलावा कई ग्राम सभा जुड़ी है उपरोक्त सम्बन्ध मे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संगठन के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर प्रधान मंत्री जी के द्वारा जिला अधिकारी को बारात घर बनाये जाने के सम्बन्ध मे कार्यवाही के निर्देश दिया। लेकिन विभागीय अधिकारियो के द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं किया जा रहा है। अगर जल्द ही बारात घर का निर्माण नहीं किया गया तो संगठन के कार्यकर्ता जिला अधिकारी कार्यालय का घेराव किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होंगी।