Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए महापौर और नगर आयुक्त की सख्त बैठक


लखनऊ। स्मार्ट सिटी सभागार में  एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल  ने की। इस बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित समस्त अपर नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी और सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा करना और उसमें सुधार हेतु प्रभावी कदम उठाना था।बैठक में महापौर और नगर आयुक्त ने साफ-सफाई से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। कूड़ा प्रबंधन, डोर टू डोर कलेक्शन, और वार्ड स्तर पर सफाई की स्थिति की समीक्षा की गई। महापौर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि साफ-सफाई व्यवस्था में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।महापौर  ने बैठक में सख्त रुख अपनाते हुए वार्ड वाइज सभी कर्मचारियों का अटेंडेंस और रिकॉर्ड रजिस्टर की मांग की। उन्होंने छह महीने पहले दिए गए निर्देशों की अनदेखी पर नाराजगी जताई और नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि सभी जोनल सेनेटरी अधिकारियों (र्ैव्) का दो दिन का वेतन काटा जाए। इसके साथ ही शुक्रवार शाम तक अटेंडेंस और रिकॉर्ड रजिस्टर प्रस्तुत करने का अंतिम निर्देश भी दिया गया।लायन एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए महापौर महोदया ने कंपनी को अनुबंध के अनुसार वाहनों की संख्या पूरी करने और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में बढ़ोतरी के निर्देश दिए। कंपनी की कार्यशैली पर असंतोष जताते हुए उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।महापौर ने निर्देश दिए कि र्ैव् तथा सफाई एवं खाद निरीक्षक (ैथ्प्) सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।महापौर ने लायन कंपनी को आदेशित किया कि वे ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण शीघ्र करें, सफाई कर्मियों को समय पर ड्रेस उपलब्ध कराएं और वर्षा ऋतु को देखते हुए नालों की सफाई तत्काल प्रभाव से शुरू की जाए। उन्होंने बताया कि बारिश से पहले शहर में जलभराव जैसी समस्याओं को रोकने के लिए ये आवश्यक कदम हैं।नगर आयुक्त ने अधिकारियों को सुबह से शिवरी प्लांट तक कूड़ा पहुँचने तक फील्ड में रहकर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए वार रूम में प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों की सत प्रतिशत समीक्षा और निस्तारण किया जाना चाहिए। इस बैठक के माध्यम से महापौर और नगरआयुक्त ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने और आम जनता को स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |