Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उन्नाव: देश के इतिहास पर पर्दा डालने का कार्य किया गया इतिहास से पीढियां चलती हैं -धर्मपाल सिंह प्रभारी मंत्री


उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने अरोड़ा रिसॉर्ट में आयोजित पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला पंचायत सम्मेलन में पहुंच मंचासीन अतिथियों के साथ अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन नारियों में हैं जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्म परायणता का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार महिलाओं के लिए और भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य कर रही है यह बात उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने अरोड़ा रिसॉर्ट उन्नाव में आयोजित अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान जिला पंचायत सम्मेलन में कही।

उन्होंने आगे कहा इतिहास को छिपाया नहीं जा सकता है इतिहास पढ़ाया जाता है माता अहिल्या बाई ने स्वास्थ्य शिक्षा महिलाओं संस्कृति विरासतों और मंदिरों के पुनर्निर्माण के लिए कार्य किए काशी विश्वनाथ सोमनाथ जैसे ज्योतिर्लिंगों सहित अनेक मंदिर पुनरोद्धार करवाया। उनके आदर्श न्याय प्रिय शासन को उनके इतिहास को घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सभी आए हुए लोगों की है।वो बोले पुण्यश्लोक की उपाधि चार लोगों को मिली उसमें भगवान विष्णु और अहिल्या बाई होलकर जी हैं अगली पुण्यश्लोक की उपाधि यदि किसी को मिलेगी तो वो नरेंद्र मोदी होंगे। जिन्होंने आगे माताअहिल्या बाई जी से प्रेरणा ले काशी विश्वनाथ महाकालेश्वर केदारनाथ आदि मंदिरों का पुनर्निर्माण करवाया।प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कार्यों में रानी अहिल्याबाई होल्कर की छवि है।मंत्री ने कहा अहिल्या बाई ने गौहत्या पर रोक लगाई पशुपालन पर जोर दिया। कृषि व्यवस्था में सुधार किया कृषि के लिए नवाचार किए।आज के स्वयं सहायता समूह उन्ही की सोच है।प्रभारी मंत्री ने आगे कहा कांग्रेस के 60 वर्ष का कार्यकाल प्रथम अध्याय के रूप में समाप्त हुआ अब द्वितीय अध्याय के कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। जिनके अभी कुछ वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल में ही भारत बदल रहा है।आगे कहा अहिल्याबाई होलकर ने महिलाओं को सेना में भर्ती कर मुगलों के छक्के छुड़ाए मोदी जी ने 56 इंच के सीने के साथ ऑपरेशन सिंदूर चला आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले आतंक की योजनाएं बनाने वाले के 9 अड्डों को तबाह कर दिया। आतंकवादियों के मरने पर पाकिस्तान का झंडा झुकता है।नेहरू ने चीन को यह कहकर जमीन दी कि यह अनुपजाऊ है मोदी जी ने कहा हम पाकिस्तान के पास हमारी जमीन का जो भी हिस्सा है उसे लेकर रहेंगे।मुगल शासन काल में महिलाओं का सम्मान नहीं था मोदी जी ने कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को चुना जिन्होंने भारतीय सेना के शौर्य की गाथा दुनिया को बताई।हमारे देश की आंतरिक सुरक्षा और सीमाओं को सुरक्षा चाक चैबंद है ऑपरेशन सिंदूर से मोदी जी ने यह बता दिया है।

प्रश्न पूछने पर कहा मोदी जी स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं आज दुनिया के देश मोदी जी के साथ खड़े हैं और भारत की पूरी जनता मोदी जी के साथ खड़ी है।मंदिर में रमय की श रामा जो सबमें रमन कर रहा है वह राम है वह आधार है वही प्राण है मंदिर में जितने समय भी व्यक्ति जाता है किसी भी धार्मिक स्थल पर उतरे समय वह स्वस्थ होता है उसके समय मानसिक स्थिति ठीक होती है जब मन ठीक होता है तो तन ठीक होता है और तन ठीक होता है तो विकास होता है यह सारे काम विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी कर रही है।करकट से कंचन बनाने का मतलब यह था उसे 300 करोड रुपए की जो परियोजना है मेरठ में बनेगी उससे कंपोस्ट खाद बनेगी उस खाद से जैसे हमारे यहां कहा गया है मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरा मोती खाद खेतों में पड़ेगी तो उत्पादन बढ़ेगा हमें उससे आय होगी तो वही सोना है सोने का मतलब हमारे देश की कृषि की आर्थिक संपत्ति हैं।

उन्होंने जिले के अधिकारियों की मीटिंग लेकर उन्हें निर्देश देते हुए कहा स्वस्थ जल पूरी तरीके से उपलब्ध हो आग से संबंधित घटनाएं न हो और कृषि खेती से संबंधित चीजे मिले बिजली पूरी मिले उन्नाव में जाम ना लगे बरसात में कहीं पर कोई कठिनाई ना हो। इस समय कोरोना की दस्तक देश में है तो कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध हो डेंगू के लिए भी सतर्क रहे।कार्यक्रम संयोजक एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने कहा आचार्य चाणक्य ने जैसे राजा के कर्तव्यों को लिखा माता अहिल्या बाई ने उसे चरितार्थ किया।जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी विषय रखा जिला पंचायत अध्यक्ष ने समापन पर कहा माता अहिल्या बाई ने हम सब महिलाओं का गौरव बढ़ाया और सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समापन किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, एमएलसी राम चंद्र सिंह प्रधान, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बृजेश रावत, बंबा लाल दिवाकर, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |