Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उन्नाव: नहर में डूबने से युवक की हुई मौत


उन्नाव। जनपद  के मांखी थाना क्षेत्र में बीती  शाम को एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार माखी थाना क्षेत्र के गडार गांव निवासी 26 वर्षीय श्रीराम पुत्र रघुनंदन अपने दो दोस्तों के साथ गडार पुल के पास शारदा नहर में नहाने गए थे।नहाते समय श्रीराम गहरे पानी में चले गए। उनके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए।कुछ देर की तलाश के बाद श्रीराम का शव बरामद कर लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा के अनुसार मृतक के परिजनों ने इस घटना में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |