Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः महिला सशक्तिकरण की मिसाल थीं अहिल्याबाई - रानिका जायसवाल


आदर्श शासन की शिल्पकार एवं सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी अहिल्याबाई-सुधांशू शुक्ला
जायस/अमेठी।
शिव भक्त,पुण्य लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी 300 वीं जयंती स्मृति अभियान के अन्तर्गत शुक्रवार को नगर पालिका जायस, नगर पालिका गौरीगंज, नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें नगर पालिका जायस एवं गौरीगंज में मुख्य अतिथि, वक्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल रही। नगर पंचायत अमेठी में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विषुव मिश्रा व नगर पंचायत मुसाफिरखाना में जिला मंत्री प्रभात शुक्ला रहे। जायस एवं गौरीगंज में गोष्ठी की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने किया।बतौर मुख्य अतिथि रानिका जायसवाल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई नारी सशक्तिकरण की मिसाल थी।अहिल्याबाई होल्कर को धर्म,न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताया।यह भी कहा कि विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम तक देश के अनेक तीर्थस्थलों का पुनरोद्धार कराया वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है, अहिल्याबाई होल्कर आदर्श शासन की शिल्पकार रही हैं जिनकी प्रशासनिक दक्षता उन्होंने खुद ही लगान वसूली न्याय और प्रजा की समस्याओं का समाधान प्रारंभ किया और राजकोष को जनता का धन समझते थी । भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आदर्श शासन की शिल्पकार एवं सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थी,अहिल्याबाई के जरिए आधी आबादी मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए पार्टी बूथ स्तर तक अभियान चला रही है।उन्होंने सभी से होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते बताया कि गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना,जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी,अशोक मौर्य जिला मन्त्री भाजपा,रमेश सिंह पूर्व प्रमुख,नीरज सिंह,श्रीमती मनीषा अध्यक्ष नगर पालिका जायस,अनोखेलाल सोनकर मण्डल अध्यक्ष,श्रीमती आशा बाजपेई जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,सहित मातृशक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |