Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: कमरे मे फंदे से लटकता मिला युवक का शव


शुकुलबाजार/अमेठी। स्थानीय थाना  क्षेत्र के अंतर्गत हरखूमऊ गांव निवासी संजीत रैदास उम्र लगभग 29 वर्ष का बुधवार को सुबह घर के अंदर कमरे में लकड़ी के बल्ली से साड़ी के सहारे  लटकता हुआ शव मिला । मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुकुलबाजार के हरखू मऊ गांव निवासी मृतक के पिता  शोभाराम ने बताया कि शाम को आठ बजे खाना खाकर बेटा घर के अंदर चला गया। और हम  पत्नी सियाराजी के साथ घर के बाहर सो गये। बहू फूलमती अपने  बच्चों के साथ मायके गई हुई है। सुबह जब मेरी पत्नी घर के अंदर गई तो देखा कि बेटे का शव लकडी की बल्ली से साड़ी के सहारे लटक रहा है। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतक की पत्नी भी मायके से वापस आ गई। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप नही लगाया है। मृतक बैंड बाजा बजाने का काम करता था। इस संबंध मे थानाध्यक्ष दया शंकर मिश्र ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणो का सही पता चल सके सकेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |