Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: राज्यमंत्री ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ



तिलोई /अमेठी!  तहसील तिलोई के अधिवक्ता सभागार में एल्डर्स कमेटी के चुनाव संचालन समिति तहसील बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने पहुंचकर नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित सभी सदस्यों को शपथ दिलाई एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह को पद की शपथ दिलाई इसके साथ ही महामंत्री सुरेन्द्र कुमार शुक्ल, सहित अन्य पदाधिकारियों को भी पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई मुख्य अतिथि ने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।साथ ही बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।वन नेशन-वन इलेक्शन पर भी विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल ने अधिवक्ताओं को समाज का बुद्धिजीवी वर्ग बताया। उन्होंने वादकारियों के प्रति जवाबदेही पर विशेष बल दिया अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन सिंह ने किया इस मौके पर मुन्ना सिंह-प्रमुख,रमेश सिंह-पूर्व प्रमुख,सुन्दर लाल जायसवाल-पूर्व प्रमुख,राजेन्द्र बहादुर सिंह-पूर्व प्राचार्य,उपजिलाधिकारी तिलोई अमित सिंह, तहसीलदार अभिषेक यादव, नायब तहसीलदार अमीषा यादव,अजय सिंह, अधिवक्ता पंकज अवस्थी, शिवकुमार सिंह ,अभिषेक सिंह,शिव हर्ष सिंह,संजय मिश्र,रण विजय सिंह ,घन श्याम मिश्र,राम सिंह,अनीष अहमद,विनोद यादव,श्याममूर्ति यादव,एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह,महेन्द्र प्रताप सिंह,संकठा प्रसाद सिंह(लोहा),प्रदीप सिंह,रमा कान्त मौर्य,सूर्य भान सिंह,राजीव सिंह-शासकीय अधिवक्ता,इन्द्र पाल सिंह,अतुल श्रीवास्तव,सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता दयानंद शर्मा व रामकृष्ण भारती ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |