लखनऊ : साहस एवं शौर्य का प्रतीक है आपरेशन सिन्दूर : सेना के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
May 23, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले के बीकेटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुम्हरावां मंडल के क्षेत्र नगर पंचायत महोना में गंगागिरि बाबा से नगर पंचायत कार्यालय तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दें कि तिरंगा यात्रा में जिला मंत्री एवं चेयरमैन इटौंजा अवधेश अवस्थी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विमलेश मिश्रा, जिला प्रतिनिधि राधेश्याम गुप्ता, मंडल महामंत्री मायाराम रावत, पूर्व जिला मंत्री राजेन्द्र वर्मा, राम नरेश रावत, सभासद मनोज रावत, नरेन्द्र मौर्य, विकास रावत, नंदराम सोनी, उमेश पाण्डेय, अमित गुप्ता, विमल सिंह, आलोक सिंह, विवेक मिश्रा, राम सहारे पाल, दिलीप शुक्ला, नीरज पाण्डेय, रामू रावत, अजीत सिंह, आयुष राजपूत, अनूप मिश्रा एडवोकेट, कमलेश मिश्रा, राकेश यादव सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।तिरंगा यात्रा में लोग हाथों में राष्ट्र ध्वज लिए देशभक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए तथा बीच- बीच में भारत माता की जय तथा सेना के सम्मान में नारे लगाते रहे।