Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः पुत्र और नाती ने वृद्धा को डंडे से पीटकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी


बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर में पारिवारिक भूमि विवाद के चलते एक वृद्धा को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़िता बीरा देवी पत्नी सुबलहरि ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र करुणानिधि व नाती कपिल कुमार अक्सर उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट करते हैं।

7 मई की सुबह लगभग 6 बजे दोनों ने उसे जान से मारने की नीयत से डंडे से हमला किया, जिससे वृद्धा के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पोता बृजेश कुमार व अन्य ग्रामीणों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने तत्काल पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |