अमेठीः ऑपरेशन सिंदूरः भाजपा नेतृत्व के निकाली गई तिरंगा यात्रा
May 23, 2025
अमेठी। आपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य के सम्मान में शुक्रवार को भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा वाजपेई के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा भेंटुआ गांव के प्राथमिक विद्यालय से हनुमान मंदिर तक निकाली गई। कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में जय हिंद और भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए। भेंटुआ मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी ने कहा ने वीर सैनिकों का देश विरोधी और आतंकियों की कमर तोड़ने पर आभार व्यक्त किया। कहा कि देश के वीर सैनिकों के पराक्रम और अदम साहस को प्रणाम है। मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा बाजपेई ,मंडल अध्यक्ष निमिषा त्रिपाठी ,मंडल महामंत्री मनीष सिंह, अंजनी मिश्रा,मंडल मंत्री राजीव शुक्ल,जय प्रकाश तिवारी, अतुल तिवारी, श्याम करन, चन्द्रभान सिंह के साथ दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।