Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ : विनोद तिवारी सत्संग हाल आईएएस रोड पर सम्पन हुआ कार्यक्रम


लखनऊ। लोक माता अहिल्याबाई होल्कर जयंती स्मृति में पर अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती की पूर्व संध्या चर्चा व्याख्यान संगोष्ठी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अतिथि जनों व वक्ताओं और इंद्रपुरी कॉलोनी निवासियों ने महान शासिका अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर,के जीवन पर प्रकाश डालते विचार रखे मुख्य अतिथि शिव प्रताप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा अहिल्याबाई होलकर 18वीं सदी की एक यशस्वी मराठा शासिका थीं जिन्होंने इंदौर राज्य का शासन कुशलता से अपने पति खांडेराव होल्कर और ससुर मल्हारराव होल्कर की असमय मृत्यु के पश्चात उन्होंने धैर्य, दूरदर्शिता और नारी शक्ति का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय हर्ष मिश्रा ने कहा अहिल्याबाई होलकर ने मंदिरों धर्म शालाओ और काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण हो या द्वारका,बद्रीनाथ, रामेश्वरम जैसे तीर्थ स्थलों का विकास किया ।

धर्माचार्य चेतन कौशिक महाराज ने अहिल्याबाई धर्म के क्षेत्र में अनेक कार्यों का उल्लेख किया।कार्यक्रम के आयोजक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड से आशीष वाजपेयी ने कहां अहिल्याबाई होल्कर का आदर्श जीवन चरित्र ही नारी के अस्तित्व को बचा सकता है। प्रत्येक नारी को उनके जीवन संघर्ष का अनुसरण करके अपने परिवार समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया जा सकता है कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक सिंह ने सभी का धन्यवाद किया।इस दौरान विनोद तिवारी रिचा वशिष्ठ कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक सिंह मातृशक्ति व अतिथिजनों को अहिल्याबाई होलकर स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया।इस दौरान सीमा जागरण के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सत्यदेव,अन्नू तिवारी,आरती तिवारी,माया तिवारी,शिवम्,जीतेन्द्र चौधरी, आलोक पांडे कार्यक्रम के संचालक योगेश तिवारी,आदित्य तिवारी,अभिषेक अवस्थी,सुरेश जयसवाल,संदीप आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |