बाराबंकीः निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, सम्मान में गूंजे भारत माता के जयकारे
May 24, 2025
सूरतगंज/बाराबंकी। सूरतगंज कस्बे में शनिवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से उत्साहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होकर फूलपुर चैराहा पहुंचकर समाप्त हुई।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में भारत माता की जय के जयकारे लगाए और देशभक्ति का जज्बा दिखाया। यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेखर हयारण, पूर्व प्रमुख कुवर आशीष सिंह, मंडल अध्यक्ष सुशील वर्मा और अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।