Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दक्षिण कोरियाई नौसेना का गश्ती विमान हुआ क्रैश


दक्षिण कोरियाई नौसेना का एक विमान बृहस्पतिवार को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार लोग सवार थे, लेकिन यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि दुर्घटना में कोई हताहत हुआ है या नहीं। नौसना ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। समाचार एजेंसी के मुताबिक दुर्घटनास्थल के पास दमकलकर्मियों और कम से कम एक पानी के ट्रक को काम करते हुए देखा गया है। हादसे के बाद मौके से आग की लपटें उठ रही थीं।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि यह गश्ती विमान दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग स्थित अपने बेस से दोपहर एक बजकर 43 मिनट पर रवाना हुआ था, लेकिन अज्ञात कारण से यह जमीन पर गिर गया। बयान में कहा गया है कि नौसेना विमान में सवार चारों लोगों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पोहांग स्थित एक आपातकालीन कार्यालय ने बताया कि स्थानीय निवासियों से एक उड़ती हुई वस्तु के गिरने और धमाके की आवाज की सूचना मिलने के बाद मौके पर बचावकर्मियों और दमकल गाड़ियों को भेजा गया था। पोहांग के नामबू पुलिस थाने ने पुष्टि की कि नौसेना का एक गश्ती विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो पाया कि इसमें किसी की मौत हुई है या कोई घायल हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |