Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

महाराष्ट्र के इन जिलों में होगी जमकर बारिश, जारी हुआ रेड अलर्ट


महाराष्ट्र के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। राज्य के कुछ जिलों में प्री-मानसून का भी असर दिखने लगा है। महाराष्ट्र के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

आईएमडी वैज्ञानिक शुभांगी ए भूटे ने कहा, 'दक्षिण कोंकण, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। हमें उम्मीद है कि दोनों जिलों में भारी बारिश होगी। रायगढ़ जैसे क्षेत्र के बाकी हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरी कोंकण में येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा में दबाव के चलते मछुआरों को भी चेतावनी दी गई है।'

मौसम विभाग ने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जिसके कारण आने वाले दिनों में दक्षिणी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, और मुंबई में भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में अगले कुछ दिनों में प्रवेश कर सकता है। इसके बाद यह महाराष्ट्र की ओर बढ़ेगा। सही समय पर मानसून के चलते इस साल सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है।

मानसून के केरल पहुंचने के बाद, यह आमतौर पर 10 दिनों में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में पहुंचता है। इस आधार पर महाराष्ट्र में मानसून जून के पहले सप्ताह (लगभग 5-7 जून) तक पहुंच सकता है। मुंबई, कोंकण, और दक्षिणी महाराष्ट्र में जून की शुरुआत में भारी बारिश की उम्मीद है। महाराष्ट्र में अभी जो बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, वह प्री-मानसून के असर के चलते है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |