प्रतापगढः भाजपाइयों ने जिला के पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गोष्ठी
May 22, 2025
प्रतापगढ़। जिले में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अहिल्या बाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की जिला संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री काशी संतोष सिंह पटेल जी विशिष्ट अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्या, निवर्तमान सांसद संगम लाल गुप्ता संचालन इस अभियान के संयोजक जिलाउपाध्यक्ष राजेश मिश्र राजन अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव जी रहे।
रानी अहिल्या बाई होल्कर, दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन के साथ कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि संतोष पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। आज वे व्यापक रूप से अपनी बुद्धिमत्ता, साहस और प्रशासनिक कौशल के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर की मरम्मत करवाई और एक शिवलिंग स्थापित किया।
सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं की रक्षा की, और प्रशासन को सुव्यवस्थित किया। उन्होंने एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की नींव रखी जो सुलभता, स्वच्छता और सामुदायिक कल्याण प्रदान करती थी. उन्होंने भूखों के लिए अन्न क्षेत्र (अन्नसत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ लगवाए, और विधवाओं और गरीबों की मदद की। उन्होंने अनाथ आश्रमों का निर्माण भी करवाया
पूर्व राज्य मंत्री माननीय मोती सिंह ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने 7ध्12 स्कीम शुरू की, जिससे किसानों को खेती के लिए पैसे दिए जाते थे और उपज भी बांटी जाती थी। उन्होंने कई राज्य कर भी समाप्त कर दिए.
पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया। उन्होंने अनाथ आश्रमों और अस्पतालों का निर्माण करवाया.
पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए कई प्रयास किए। उन्होंने मंदिरों और धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया, और विद्वानों की नियुक्ति की।
जिलाध्यक्ष आषीश श्रीवास्तव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने राज्य के प्रशासन को सुव्यवस्थित किया। उन्होंने सड़कों, पुलों और सार्वजनिक भवनों का निर्माण करवाया, जिससे व्यापार और गतिशीलता को बढ़ावा मिला। समापन भाषण करते हुये रामआसरे पाल ने आये हुये सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशुतोष त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी सदर, पूर्व अध्यक्ष हरिओम मिश्र, राजेश सिंह, प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, अशोक मिश्र, रूचि केशरवानी अध्यक्ष महिला मोर्चा, बृजेश पाण्डेय, अजय वर्मा, देशराज सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, राघवेन्द्र शुक्ल, यशार्थ सिंह मुदित, पवन वर्मा ओम प्रकाश पाण्डेय गुड्डू, आशीष खण्डेलवाल, पूनम इंन्सान, सुनील दूबे सभासद, विद्यासागर शुक्ला विनोद शुक्ला नीरज ओझा, भोला सेठ, नवीन सिंह, महावीर पाल, अरूण मौर्या विक्रम सिंह नितिन केशरवानी, अनुराग मिश्र, अशोक सरोज, जयभगवान पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह, आलोक गर्ग, रजत सक्सेना देवराज नन्दन ओझा, दीपक श्रीवास्तव, संतोष सिंह सहित प्रबुद्वजन उपस्थित रहे।