Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पंजाब के जालंधर में पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार


पंजाब के जालंधर में गुजरात पुलिस ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के थाना भार्गव कैंप के एरिया में छापेमारी कर पाकिस्तान को सूचना देने वाले एक जासूस मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया है। गुजरात पुलिस जालंधर की सिटी पुलिस की मदद से इस तक पहुंची और गिरफ्तार किया गया। गुजरात पुलिस मोहम्मद मुर्तजा अली को अपने साथ लेकर गई। आइए जानते हैं इस मामले के बारे में सबकुछ।

गुजरात पुलिस और जालंधर की भार्गव कैंप पुलिस ने अवतार नगर में छापेमारी कर मोहम्मद मुर्तजा अली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं। मोहम्मद मुर्तजा अली ने जालंधर के गांधी नगर में किराए के मकान ले रखा था, वहीं पर वो रहता था।

जब भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में तनाव के हालात थे तो पाकिस्तान में भारतीय समाचार चैनल, वेबसाइट बंद हो गए थे। लेकिन मोहम्मद मुर्तजा अली सभी भारतीय समाचार चैनलों पर खबरें सुनता था और सारी जानकारी ISI को मुहैया करवाता था। जिसके जरिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI भारत के अंदर चल रहे हालात पर नजर रख रही थी। ये सारा काम अली खुद की बनाई एक मोबाइल ऐप के जरिए करता था, भारतीय चैनलों की सारी जानकारी वो इस ऐप में अपलोड करता था।

जानकारी के मुताबिक, मुर्तजा अली ने इस ऐप का एक्सेस उपलब्ध कराने के लिए पाकिस्तान से काफी पैसा भी मांगा। प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोहम्मद मुर्तजा अली ने चैनलों पर चल रही खबरों सहित अन्य और भी की जानकारियां पिछले कुछ दिनों में ISI को मुहैया करवाई थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |