गौरीगंज: अपने भाईयो से मिलने आ रहीं बहन स्मृति ईरानी
May 25, 2025
गौरीगंज/अमेठी। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा शिवभक्त पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे। अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की मिसाल थी जो आज 300 साल बाद बात भी उनके द्वारा किए गए कार्यों को लोग आज भी बड़े श्रद्धा और भाव से याद करते हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में गोष्टी आयोजित होगी। गोष्टी को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी संबोधित करेंगी।गोष्टी गौरीगंज स्थित जम्मू रोड पर रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में 3 बजे आयोजित होगी। प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोष्ठी में सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं आम जनमानस महिलाएं भारी संख्या मे गोष्ठी में भाग लेंगे।