Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जापानी पार्क में पेड़ से लटका मिला लड़की का शव


दिल्ली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां के जापानी पार्क में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सुबह 6:45 बजे प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि जापानी पार्क में एक अज्ञात किशोरी पेड़ से लटकी हुई मिली है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि किशोरी दुपट्टे से पेड़ से लटकी हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। क्राइम ब्रांच और एफएसएल की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है। ये जानकारी दिल्ली पुलिस के हवाले से सामने आई है।

इससे पहले दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार को चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी। हथियारबंद बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के कारण ये हत्या की गई है। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 21 साल थी। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि 2-3 साल से झगड़ा कर रहा था। चांद का झगड़ा था। चांद यूट्यूबर था, उसके साथ में ये लोग आए थे। हॉस्पिटल के पास आए और कार आगे लगाकर सूरज को रोका फिर चाकू मारकर चले गए। आरोपी 2-3 बाइक पर आए थे। इमरजेंसी वार्ड में उसे देखने नहीं दिया। पुलिस ने मदद नहीं की।

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय के बाहर खड़े होने से मना करने पर दो नाबालिगों ने दो पुरुषों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 25 अप्रैल की रात करीब आठ बजे उस समय हुई, जब पीड़ित बीपत और नरेश ने इलाके में महिलाओं के सार्वजनिक शौचालय के प्रवेश द्वार पर खड़े आरोपियों को टोका था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |