Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः ऑपरेशन सिंदूरः निकाली गई शौर्य तिरंगा यात्रा


अमेठी। मिशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में जनपद अमेठी के विख्यात उद्योगपति व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि (राजेश मसाला) के नेतृत्व अमेठी में एक भव्य ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह शौर्य तिरंगा यात्रा हिन्दुस्तान के वीर सपूत सैनिकों के सम्मान मे निकाली गई है। यह तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर से प्रारंभ होकर गांधी चैक से होते हुए राजर्षि तिराहे से भीमराव अम्बेडकर चैक होते हुए गांधी चैक पर आकर समाप्त हुई। इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के संघठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और उत्तर प्रदेश उद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष रवि कांत गर्ग भी हुई शामिल। इस दौरान सभी लोगों ने अपनेदृअपने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जय हिंद, जय भारत, वंदे मातरम् , भारत माता कि जय के जमकर नारे लगाये, नारों की गूंज ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया, यह तिरंगा यात्रा न केवल एक विजय का उत्सव थी। बल्कि देश के वीर सपूतों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रतीक भी बनी।  इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा सुधांशु शुक्ला, जनपद के बहुत से व्यापारी, सेना के पूर्व अधिकारी, भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में आम जनमानस के साथ ही साथ हजारों की संख्या में लोगों ने जुड़कर इस ऐतिहासिक शौर्य तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |