Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच रद्द हुआ तो ये टीम हो जाएगी बाहर


आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मैच शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस और हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. इस मैच को जो टीम जीतेगी वो क्वालीफ़ायर-2 खेलगी जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. एलिमिनेटर मैच मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम (न्यू पीसीए स्टेडियम) में खेला जाएगा और इसमें बारिश की संभावना है.

गुजरात टाइटंस शुरूआती से नंबर-2 के लिए प्रबल दावेदार थी, लेकिन अंतिम 2 मुकाबलों में मिली हार ने इस पर पानी फेर दिया. शुरूआती हार के बाद मुंबई इंडियंस भी जीत रथ पर सवार थी लेकिन लीग स्टेज के अंतिम 3 मैचों में 2 में मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या एंड टीम को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा. अब इन दोनों टीमों को खिताब जीतने के लिए लगातार 3 मैच जीतने हैं.

ये तो साफ़ है कि एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम क्वालीफ़ायर-2 में जाएगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है तो क्या होगा? चलिए आपको नियम बताते हैं.

आईपीएल प्लेऑफ फॉर्मेट के अनुसार टॉप 2 टीमें क्वालीफ़ायर-1 खेलती हैं, जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में जाती है और हारने वाली टीम को फाइनल में जाने के लिए क्वालीफ़ायर-2 जीतना होता है. एलिमिनेटर मैच तीसरे और चौथे नंबर की टीम के बीच होता है. गुजरात टाइटंस अंक तालिका में तीसरे स्थान और मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर रही.

एलिमिनेटर मैच गुजरात और मुंबई के बीच 30 मई को मोहाली के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में होगा. मैच शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस दिन मोहाली में बारिश की संभावना है. दोपहर में तेज बारिश हो सकती है, मैच के दौरान भी बारिश का पूर्वानुमान है

गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस एलिमिनेटर मैच के लिए रिजर्व डे नहीं है, यानी मैच एक ही दिन में पूरा होना चाहिए. अगर ऐसा नहीं होता है तो नियम कहता है कि अंक तालिका में ऊपर वाली टीम को फायदा मिलेगा. यानी इस स्थिति में मुंबई इंडियंस बाहर हो जाएगी क्योंकि वो चौथे स्थान पर रही जबकि गुजरात टाइटंस क्वालीफ़ायर-2 में पहुंच जाएगी क्योंकि वह तीसरे स्थान पर थी.

आईपीएल 2025 प्लेऑफ में सिर्फ क्वालीफ़ायर-2 और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है. इस नियम के तहत अगर बारिश के कारण उस दिन मैच नहीं हो पाता है तो अगले दिन मैच खेला जाएगा, जहां से मैच रोका गया था. दूसरा क्वालीफ़ायर 1 जून और फाइनल 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |