लखनऊ : महोना में पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित
May 30, 2025
लखनऊ। लखनऊ जिले की बीकेटी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत महोना में शुक्रवार को पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक भव्य नगर पंचायत कार्यालय में सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नारी शक्ति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने राजमाता अहिल्याबाई के आदर्शों को याद किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकेटी के विधायक योगेश शुक्ला रहे। जिन्होंने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन परिचय, उनके त्याग, साहस और लोक कल्याण के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक शुक्ला ने अहिल्याबाई को एक दूरदर्शी शासक और नारी शक्ति का प्रेरणास्रोत बताया। वहीं महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अहिल्याबाई होल्कर के पराक्रम और उनके प्रशासन की विशेषताओं पर जोर दिया। इस दौरान कई प्रमुख लोग मौजूद रहें। जिनमें पूर्व जिला मंत्री राजेन्द्र वर्मा, नगर पंचायत महोना के अध्यक्ष जियाउर्रहमान, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार,सभासद सुनील कनौजिया, मंडल मंत्री अमित गुप्ता, प्रधान राहुल कृष्ण यादव, विजय शुक्ला, बूथ अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य , दिलीप शर्मा, कमलेश मिश्रा, राकेश यादव अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सविता शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की नारी शक्ति मौजूद रही। वहीं यह सम्मेलन राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके योगदान को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।