Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का पलटवार, 1991 के समझौते की दिलाई याद


बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। निशिकांत दुबे ने साल 1991 में कांग्रेस सरकार के दौरान जो भारत और पाकिस्तान के बीच समझौता हुआ था। उसकी याद दिलाई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या ये समझौता देशद्रोह है?

निशिकांत दुबे ने समझौते की कॉपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स भी शेयर की है, जिसमें बताया गया कि दोनों देश किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी एक-दूसरे को आदान-प्रदान करेगी।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निशिकांत दुबे ने लिखा, 'राहुल गांधी जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। साल 1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने ये समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? क्या कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ है?

बता दें कि साल 1991 में भारत और पाकिस्तान के बीच 'सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास और सैन्य गतिविधियों की अग्रिम सूचना पर समझौता' (Agreement on Advance Notification of Military Exercises, Manoeuvres, and Troop Movements) नामक समझौता हुआ था। यह समझौता दोनों देशों के बीच तनाव कम करने और विश्वास-निर्माण के उपाय (Confidence-Building Measures) के तहत किया गया था।

इसके तहत दोनों देशों को अपनी सैन्य गतिविधियों, जैसे बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास, युद्धाभ्यास, और सैन्य टुकड़ियों की आवाजाही के बारे में एक-दूसरे को पहले से सूचित करना आवश्यक था। इसका उद्देश्य गलतफहमी और अनावश्यक सैन्य तनाव को सीमा पर रोकना था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |