Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

1962 के बाद पहली बार यूपी में हुआ ऐसा फैसला, सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का होगा गठन


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को देर रात बड़ा फैसला किया है। यूपी सरकार ने राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के गठन की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यूपी सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन किया जाएगा। आइए जानते हैं कि क्या होने वाली है सिविल डिफेंस के गठन की पूरी प्रक्रिया।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिविल डिफेंस के गठन के लिए जिलाधिकारी यानी डीएम को बड़ा अधिकार सौंपा गया है। राज्य के सभी जिलों में सिविल डिफेंस के लिए पदों का सृजन डीएम के माध्यम से किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने साल 1962 के बाद पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस का गठन करने के फैसले को मंजूरी दी है। साल 1962 में उत्तर प्रदेश के 15 नगरों में सिविल डिफेंस की स्थापना हुई थी। इसके बाद साल 2015 में प्रदेश के 9 जिलों में सिविल डिफेंस विभाग का विस्तार किया गया था। वहीं, अब राज्य के 49 जनपदों में सिविल डिफेंस स्थापना की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

आसान भाषा में कहे तो सिविल डिफेंस का काम मुश्किल के समय में लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होता है। सिविल डिफेंस किसी भी आपातकालीन स्थिति के समय लोगों की सुरक्षा, नुकसान को कम करने और इसके बाद स्थिति को सामान्य करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |