Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: खनंका गौशाला में गोबंशीय पशुओं को प्रतिदिन दिया जा रहा है हरा चारा


बीसलपुर। इस समय गौशालाओं में बंधे गोबंशीय पशुओं के लिए हरे चारे का संकट खड़ा हो गया है। केयर टेकर द्वारा भूसा, चोकर गोबंशीय पशुओं को भरपूर मात्रा में खिलाया जा रहा है। दो दिन पूर्व जिलाधिकारी ने खनंका गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हरा चारा न पाये जाने पर उनके तेबर तल्ख हो गये। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान की लताड़ लगाई।

इस समय गौशालाओं में बंधें गोबंशीय पशुओं के लिए हरें चारे का संकट खड़ा हो गया है क्योंकि बरसीम खत्म होने के बाद खेतों में चरी बो दी गयी है। चरी तैयार होते ही पशुओं को हरे चारे की व्यवस्था हो जायेगी। दो दिन पूर्व जिलाधिकारी संजय सिंह ने खनंका में स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं की चन्नी में हरा चारा न मिलने पर जिलाधिकारी के तेबर तल्ख हो गये। जबकि ग्राम प्रधान कलावती गोबंशीय पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था बनाये रखती हैं। उस दिन हरा चारा नहीं मिल सका। इसीलिए पशुओं को हरा चारा नहीं दिया था। सचिव जाकिर अली का कहना है कि प्रतिदिन हरा चारा खरीद कर खिलाया जाता है। खेत में भी चरी बो दी गयी है। निरीक्षण के दौरान हरे चारे की व्यवस्था नहीं हो सकी। वाकी प्रतिदिन हरा चारा पशुओं के लिए खिलाया जायेगा। ग्राम प्रधान कलावती का कहना है कि गौमाता हिन्दू धर्म में पूज्नीय मानी जाती हैं। गौमाता को हरा चारा प्रतिदिन दिया जाता है ताकि वह भूखी न रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |