प्रतापगढः सौरमण्डल में हमारी जीवन शक्ति है, हमारी धरती माता - डा०विनोद त्रिपाठी
April 22, 2025
प्रतापगढ़। जब दुनिया भर में प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग और जंगलों की कटाई जैसी समस्यायें नित बढ़ती ही जा रही हैं, तो पृथ्वी दिवस का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं, जैसे हवा और प्रदूषित पानी, प्लास्टिक का कचरा और पेड़ों की कटाई आदि के बारे में जागरूक करना है। यह विचार विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष और प्राइमरी के हेडमास्टर डा०विनोद त्रिपाठी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कांपा मधुपुर में इको क्लब द्वारा आयोजित पृथ्वी दिवस कार्यक्रम में ब्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षक देवानन्द मिश्र ने बच्चों को बताया कि आवर पावर, आवर अर्थ के माध्यम से जन जन को बताना है कि कैसे धरती को बचाने के लिए मिलकर काम करना होगा। वर्ष 2025 में पृथ्वी दिवस एक खास थीम के साथ मनाया जा रहा है। जिसका थीम है- श्आवर पावर, आवर अर्थ प्रभारी प्र० अ० राजेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि थीम स्लोगन के साथ पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों, संगठनों और देशों की सरकार को क्षय होने वाले ऊर्जा स्त्रोतों को दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले स्त्रोतों में बदलना और भविष्य की नींव रखने के लिए प्रेरित करना है ।
अर्थ डे पर विघालय के छात्र छात्राओं ने इको फ्रेंडली पोस्टर, बैनर एवं नारे वाले स्लोगन लिए थे। छात्राओं में अंशु तिवारी, रागिनी वर्मा, वैभव शुक्ल, राहत गौतम और मानसी को शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मो०शोएब, श्रीमती नीतू सिंह, श्वेता मिश्रा, योगिता पाण्डेय, सुरुचि सिंह, विनीता मिश्रा, अर्चना यादव और संजीव दूबे आदि ने विचार ब्यक्त किया।