अमेठीः हरि का नाम लेने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है - कथा व्यास
April 22, 2025
अमेठी। संग्रामपुर क्षेत्र के पूरे तालुकदार (विषेशगंज) गांव में आयोजित की गई सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास शास्त्री राहुल परासर पाण्डेय जी महराज ने भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं और रास लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। और भगवान श्रीकृष्ण की मनोरम झांकी का अवलोकन कराया गया।कथा व्यास ने कृष्ण जन्म के बाद कथा को आगे बढ़ाते हुए पूतना वध, यशोदा मां के साथ बालपन, की शरारतें, भगवान श्रीकृष्ण का गो प्रेम, कालिया नाग मान मर्दन, माखन चोरी, गोपियों का प्रसंग सहित अन्य कई प्रसंगों का कथा के दौरान ने वर्णन किया। कंस का आमंत्रण मिलने के बाद भगवान श्रीकृष्ण बड़े भाई बलराम जी के साथ मथुरा को प्रस्थान करते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान राहुल परासर पाण्डेय जी के द्वारा बीच-बीच में सुनाए जा रहे भजनों को सुन कर श्रोता भावविभोर हो गये। पांचवें दिन की कथा व भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की आनन्द भरी कथा को सुनने के लिए श्रोताओं की संख्या में भी भारी बढ़ोतरी दिखी। वही पांचवें दिन की कथा में मुख्य यजमान राज कुमार पाण्डेय और उनकी पत्नी, व राज नारायण पाण्डेय, ओम प्रकाश पांडेय , कृष्ण कान्त पाण्डेय (बबलू), अम्बिका प्रसाद द्विवेदी, वेद प्रकाश द्विवेदी (चिन्टू) , जय प्रकाश द्विवेदी, नीरज पाण्डेय ,राम बक्श सिंह, रविन्द्र शुक्ल,आशोक शुक्ल,देवमणि मिश्रा, राज मणि मिश्रा, चन्द्र प्रकाश तिवारी, बरूण शुक्ल, करूणा शंकर ओझा, बृजेश सिंह, प्रदीप सिंह, धीरज, विपिन, रवी, गोलू, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने मौजूद होकर भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वृतांत को सुना और भगवान का प्रसाद लेकर राधे कृष्ण का जाप करते हुए अपने अपने घरों को चले गए।