Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नॉर्थ कोरिया के बाद चीन के सैनिक पुतिन की मदद के लिए पहुंचे, यूक्रेन के खिलाफ उठाया हथियार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार (8 अप्रैल) को एक चौंकाने वाला बयान दिया हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि रूस की सेना के साथ चीनी सैनिक भी युद्ध में शामिल हो चुके हैं. जेलेंस्की का कहना है कि यूक्रेनी सेना ने दो चीनी सैनिकों को पूर्वी यूक्रेन के दोनेत्स्क क्षेत्र में बंदी बनाया है.

उन्होंने आगे बताया कि कुल 6 चीनी लड़ाके यूक्रेनी सैनिकों से भिड़े हैं. संभावना है कि रूस की अन्य यूनिटों में भी कई और चीनी सैनिक शामिल हो सकते हैं. जेलेंस्की ने पकड़े गए एक चीनी सैनिक का वीडियो भी जारी किया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक स्पष्ट संदेश जाए. उन्होंने कहा कि मैंने हमारे अधिकारियों को आदेश दिया है कि वे चीन सरकार से इस पर आधिकारिक जवाब हासिल करें. हालांकि, अब तक चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

जेलेंस्की ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर अमेरिका और पश्चिमी सहयोगियों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र और G7 स्तर तक ले जाने की बात कही है. हालांकि, इस घटना से पहले ही अमेरिका उन देशों को चेतावनी दे चुका है, जो रूस का यूक्रेन के खिलाफ लड़ाई में मदद पहुंचा रहे हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |