Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठी: मनाई गई महर्षि कश्यप, निषादराज गुह्य व सम्राट अशोक की जयंती


अमेठी/गौरीगंज। समाजवा दी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप, श्रंगवेरपुर के राजा निषादराज गुह्य एवं महान सम्राट अशोक की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय गौरीगंज में श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने की। वक्ताओं ने इन महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। जिला सचिव महेंद्र यादव ने कहा कि महर्षि कश्यप, निषादराज गुह्य और सम्राट अशोक जैसे महापुरुषों की विरासत हमें सामाजिक समरसता और न्याय की प्रेरणा देती है। विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों की आवाज बुलंद करती रही है। इस अवसर पर चंद्रशेखर यादव, मनू पाल, चंद्रकांत पाल, मुन्ना यादव, दीपू तिवारी, अशोक यादव, अनिल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |