प्रतापगढः सड़क जाम को लेकर सांगीपुर पुलिस ने सत्रह नामजद व डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
April 18, 2025
लालगंज/प्रतापगढ़। दम्पती की दुघर्टना में हुई मौत से आक्रोशित परिजनो व ग्रामीणो द्वारा सडक जाम पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। सांगीपुर पुलिस ने हाइवे को जाम करने को लेकर सत्रह नामजद तथा एक सौ पचास अज्ञात के खिलाफ गुरूवार की रात केस दर्ज किया है। आरोपियो मे पुलिस ने कुछ अज्ञात अधिवक्ताओ को भी आरोपी बनाया है। हलके के दरोगा विनय प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सांगीपुर थाना के देउम पश्चिम गांव के कमलेश व शिवपती मंगलवार को अज्ञात कार की टक्कर से दुर्घटना में घायल हो गये। घायल दम्पती की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गयी थी। घटना को लेकर गुरूवार की सुबह नाराज परिजनो ने ग्रामीणो के साथ सांगीपुर लालगंज हाइवे पर मृतक दम्पती का शव रखकर तीन घंटे से अधिक का जाम लगा दिया था। सीओ के आश्वासन पर जाम समाप्त हो सका। दम्पती के अंतिम संस्कार के बाद गुरूवार की रात सांगीपुर पुलिस ने जाम लगाने वाले आरोपियो पर सरकारी काम मे बाधा एवं भय व दहशत का माहौल उत्पन्न करने समेत गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया है। पुलिस ने गांव के मुकेश, मंगेश रजक पुत्रगण कमलेश, योगेश रजक, मंजीत रजक, हितेश रजक, अमित, सोनू, आशुतोष, दिलीप, शुभम पाण्डेय, अवनीश, अमर, ऋतिक, दिनेश, नीशू, महेन्द्र तथा कुछ अज्ञात अधिवक्ताओं व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं समेत एक सौ पचास अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी का कहना है कि केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।