Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: नव नियुक्त नगर आयुक्त ने शहर के क्षेत्रों का किया निरीक्षण


लखनऊ। लखनऊ के नगर आयुक्त  गौरव कुमार ने शुक्रवार की सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, वेंडिंग जोन, और अन्य नगर निगम गतिविधियों का जायजा लिया। उनके इस निरीक्षण का उद्देश्य शहर के विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता की समीक्षा करना था, ताकि शहर की सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके स निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त के साथ अपर नगर आयुक्त  ललित कुमार, मुख्य अभियंता (सिविल)  महेश वर्मा, मुख्य अभियंता (त्त्) मनोज प्रभात, जोन-4 के जोनल अधिकारी संजय यादव, और जोन-4 के जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला समेत अन्य नगर निगम अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त ने इस दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और शहरी विकास के लिए आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |