Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा को पुलिस ने रोका, पुलिस ने नहीं दी थी परमिशन,पुलिस और श्रद्धालुओं में हुई कहा सुनी


लखनऊ। लखनऊ में परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाल रहे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। बता दें कि इसे लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। वहीं पुलिस प्रशासन ने शोभायात्रा को निकालने की परमिशन नहीं दी, इस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार ब्राह्मण विरोधी है, प्रभु परशुराम की शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जा रही थी, लेकिन परमिशन नहीं दी गई। पुलिस इसके पीछे की वजह भी नहीं बता रही है। वहीं परशुराम जयंती पर मुंशी पुलिया से दारुलसफा तक शोभायात्रा निकाली जानी थी, इसके लिए कई हफ्तों से तैयारी की गई थी, जिसमें बैनर और होर्डिंग लगाए गए थे। वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष ने कहा कि हमने शोभायात्रा के लिए एक हफ्ते पहले ही जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी, लेकिन हमें परमिशन नहीं दी गई। आज फोर्स लगाकर हमारी शोभायात्रा को रोका गया है, उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ दिखावा करती है, ब्राह्मण इस यात्रा का नेतृत्व कर रहा है, इसलिए यात्रा को रोका जा रहा है। 80ः ब्राह्मण और 20ः अन्य भगवान परशुराम के अनुयायी शोभायात्रा में मौजूद है। यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है। वहीं इंदिरानगर एसीपी ने कहा कि यह यात्रा परंपरागत यात्रा नहीं थी, इस वजह से यात्रा को परमिशन नहीं दी गई। वहीं इंदिरा नगर एसीपी अंजनेय कुमार सिंह और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी के बीच एक घंटे तक चर्चा हुई।उसके बाद भी अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा सदस्य शोभायात्रा निकालने की जिद पर अड़े थे, जबरन शोभायात्रा निकाली गई। जिससे पुलिस और ब्राह्मण महासभा के लोगों के बीच में नोक-झोंक हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |