Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ब्रजेश पाठक का विद्या बालन के साथ हुआ गंधर्व विवाह, मायावती ने दिया 11 रुपए नेग


लखनऊ। हर वर्ष की तरह इस बार भी रंगभारती संस्था की ओर से एक अप्रैल को मूर्ख दिवस के रूप में हास्य उत्सव घोंघा बसंत का आयोजन लखनऊ के चारबाग स्थित रवींद्रालय में किया गया था।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में गधे से कराया गया। कवियों ने रचनाओं से खूब ठहाके लगवाए। वहीं डॉ. सुरेश अवस्थी को बेढब बनारसी रंग भारती सम्मान और डॉ. ताराचंद तनहा को सूंड़ फैजाबादी रंग भारती सम्मान दिया गया। शास्त्रीय गायिका पद्मा गिडवानी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्नी नम्रता पाठक के साथ मौजूद रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रंग भारती के अध्यक्ष श्याम कुमार 64 वर्षों से इस आयोजन को कराते चले आ रहे हैं। यह उनकी जिजीविषा को दर्शाता है। मंच पर पांच विभूतियों का गंधर्व विवाह भी कराया गया। इनमें डॉ. सुरेश अवस्थी का करीना कपूर के साथ, डॉ. अम्मार रिजवी का महबूबा मुफ्ती, आईएएस अभिषेक प्रकाश का ईडी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का विद्या बालन और श्याम कुमार का माधुरी दीक्षित के साथ गंधर्व विवाह कराया गया।

वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की ओर से हर जोड़े की वधू को सदा सुहागन रहने के आशीर्वाद के साथ 11 रुपए का नेग भी दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |