मुरादाबाद: अधिकारी ही नकारात्मक बात करेंगे तो सौहार्द की रक्षा कैसे होगी -जयवीर यादव
March 08, 2025
मुरादाबाद। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे वक्ताओं ने महंगाई,शिक्षा, सरकरी उत्पीड़न, व्यापार मंदी, पार्टी गुटबाजी,जनप्रतिनिधियों द्वारा पार्टीजनों से दुरी पर विचार रखें। बैठक की अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा जिन अधिकारियों को होली और ईद के गले मिलने में एकरूपता देखनी चाहिए अगर वह ही नकारात्मक बात करेंगे तो भाजपा राज मे सौहार्द की रक्षा कैसे होगी।
प्रदेश कर्ज मे डूबता जा रहा है और अपराधी सत्ता संरक्षण में करोड़पति बनते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा बन कर रह गया है आज महिलाएं सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने को मजबूर हैं यह नौबत इसलिए आई क्योंकि रिकॉर्ड बेरोजगारी और महंगाई में देश के 100 करोड लोग के पास जरूरी खर्चों के लिए पैसा नहीं है। जिन लोगों ने महाकुंभ में अपने परिजनों को खोया है उन्हें लाशें ढूंढने पर गिद्ध कहा जा रहा है। भाजपा सरकार में अपराधियों को मिला हुआ है संरक्षण. उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने सभी पदाधिकारीयों से कहा की वह पार्टी की मीटिंग में अवश्य पहुंचे मीटिंग में गैर हाजिर रहने वाले पदाधिकारीयों को पदमुक्त किया जाएगा। निष्क्रियता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की शिक्षक एमएलसी चुनाव पर अभी से जुट जाएं और जिनको दावेदारी करनी है वे दावेदारी कर सकते हैं जिला अध्यक्ष जयवीर यादव ने सभी जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से पी.डी. ए कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने की संचालन नरेश शर्मा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव,कुंदरकी के पूर्व विधायक हाजी रिजवान, फिरासत हुसैन गामा, नाजिम अली, अमित प्रजापति, लाखन सिंह सैनी, फुरकान अली, नाग भारती, प्रदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, वेद प्रकाश सैनी हसनैन अख्तर, योगेंद्र यादव, अताउरहमान, मोईनुद्दीन, नबीहसन, विक्रम सिंह यादव, प्रेमबाबू वाल्मीकि,राम सिंह आर्य,बी के सैनी,गौरव चैहान, डॉ विकास चैधरी, सौरभ कपूर, जहांनुल्ला खान, अशोक सैनी, लुकमान खान, महेंद्र पाल सिंह,बालकिशन शर्मा,असलम चैधरी, आशुतोष यादव,केदार सिंह, मो इल्यास, जयकुमार प्रजापति, राहुल यादव, राजू यादव सुरेंद्र शर्मा तहजीब आलम राहुल वाल्मीकि हिमांशु सैनी आदि मुख्य थे।