Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संत कबीर नगर: नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में पुष्टाहार वितरण में अनियमितता की पुष्टि के बाद वेतन बाधित


संत कबीर नगर। जनपद के विकास खंड नाथ नगर अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पिछले कई माह से पुष्टाहार ना वितरण करने गर्भवती महिलाओं, धात्री महिलाओं बच्चों का सर्वे न करने तथा लगातार केंद्र पर अनुपस्थित रहने के आरोप में सीडीपीओ नाथनगर ने कार्रवाई करते हुए वेतन बाधित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें हटा भी दिया है। सीडीपीओ के इस कार्यवाही से गांव में महिलाएं संतुष्टि जाहिर किया है ।

मालूम हो कि नाथनगर ब्लाक ग्राम पंचायत हरदी में तैनात आंगनवाड़ी कार्यकत्री सुनीता देवी के खिलाफ गांव की महिलाओं ने पिछले एक सप्ताह से मोर्चा खोल लिया था केंद्र में तालाबंदी के अलावा धरना प्रदर्शन भी महिलाओं ने जमकर किया और इसकी शिकायत खंड स्तर पर किया जिसको गंभीरता से लेते हुए नाथनगर में तैनात सीडीपीओ विद्या रानी पाल मौके पर पहुंचकर बुधवार को जांच किया। जांच के दौरान भी महिलाओं ने उन्हें घेर लिया तथा कार्रवाई को लेकर मांग करने लगे। सीडीपीओ ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर वहां से वापस लौटी शुक्रवार को जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद पाया गया कि तैनात कार्यकत्री सुनीता देवी समय से आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं पहुंचती हैं,ना ही पुष्टाहार का वितरण करती हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीडीपीओ ने उनके वेतन को बाधित कर दिया तथा वहां से हटा दिया सीडीपीओ नाथनगर विद्या रानी पाल ने बताया कि एक-दो दिन के भीतर गांव में नई कार्यकत्री की नियुक्ति की जाएगी। पूरे ग्राम पंचायत के सर्वे कराकर पात्र लाभार्थियों में पुष्टाहार का समूह के माध्यम से वितरण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसका हर वितरण में किसी भी केंद्र पर तैनात कार्य कत्री अनीता कार्य बाधित करेंगी तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |