पीलीभीतः जन औषधि दिवस पर जिलाधिकारी ने किया जन-जागरूकता का आह्वान
March 07, 2025
पीलीभीत। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत ष्जन औषधि दिवसष् का आयोजन आज गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह योजना आमजन को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने जन औषधि केंद्रों के माध्यम से लोगों को ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 80 प्रतिशत तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में बताया गया कि जन औषधि केंद्रों पर एंटीबायोटिक, एंटी-डायबिटिक, एंटी-हाइपरटेंसिव, एंटी-पायरेटिक, मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा रोग, विटामिन सप्लीमेंट, मलहम, ड्रॉप्स, सेनेटरी पैड्स और डायपर जैसी दवाएं किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। जिला चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन औषधि केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, साथ ही निजी संचालकों के सहयोग से भी इन केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।
इस अवसर पर जन औषधि केंद्र संचालकों और लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, गीता मंदिर रोड, पीलीभीत का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध दवाओं की गुणवत्ता और कीमतों की समीक्षा की।कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और लोगों से चिकित्सीय परामर्श के उपरांत आवश्यक दवाएं जन औषधि केंद्रों से ही खरीदने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन नितिन गंगवार (जिला मातृ स्वास्थ्य सलाहकार) ने किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो. नाजिर, उत्तम कुमार, अमित शर्मा, मो. जुबैर, अफसार अहमद, कौशल कुमार, डॉ. अटलमणि शुक्ला, अरुण मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
