Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः सभासदों ने नगर पालिका में किया जमकर प्रदर्शनः ईओ व चेयरमैन के खिलाफ लगाया भ्रष्टाचार का आरोप


बलिया। नगर पालिका के ईओ व चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सभासदों ने शुक्रवार की दोपहर नगर पालिका में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासदों ने चेतावनी दी कि आने वाले दिनों बड़े पैमाने में आंदोलन का शंखनाद किया जाएगा।

दरअसल शुक्रवार को नगर पालिका के ईओ व चेयरमैन द्वारा बैठक बुलाई गई थी। जिस पर सभासदगण तो बैठक में पहुंचे, लेकिन आरोप है कि 11 बजे समय देकर ईओ और नगर पालिका अध्यक्ष संत कुमार खुद 12 बजे पहुंचे। इतना ही नहीं जब सभासदों द्वारा ददरी मेले में हुए आयकृव्यय का ब्योरा मांगा गया तो ईओ व चेयरमैन देने से इंकार कर दिए। बताया कि बीते दो सालों में नगर के किसी भी वार्ड में कुछ भी काम नहीं कराया गया। आरोप लगाया कि नगर पालिका के हर टेबल पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |