कन्नौज: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
March 09, 2025
कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में किया गया वही मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी जी उपस्थित रही । कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक प्राची गुप्ता ने किया। मंच पर विधायक अर्चना पांडेय,जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी,हरि बक्श सिंह, योगेंद्र भदौरिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री बविता सिंह, सुमन परासर उपस्थित रही । कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को पुष्पगुच्छ देकर व पटका पहनाकर मुख्य अतिथि मंत्री रजनी तिवारी जी व जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने सम्मानित किया । वही इस मौके पर मुख्य अतिथि रजनी तिवारी जी ने महिला सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी व योगी जी का सरकार लगातार महिलाओं को स्वावलंबी ,सशक्त , राजनीतिक भागेदारी में उनका हक दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है मोदी जी हमेशा कहते है महिलाओं का सामथ्र्य देश की दिशा और दशा को परिवर्तित कर सकती है। मुख्य अतिथि ने आगे कहा कि अगर महिला आगे आएगी तो देश विकसित भारत बनेगा ,मोदी जी योगी जी लगातार महिलाओं के लिए नीतियां बना रहे है । अपने पति के प्राणों के लिए यमराज से लड़ जानेवाली भी सावित्री भी एक महिला थी । भारत की संस्कृति में भी शिक्षा की देवी माता सरस्वती है वही ताकत की देवी मां काली, अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा वही धन धान्य की देवी मां लक्ष्मी है । वही लगातार केंद्र की मोदी जी की सरकार व उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही हैस जहां पिछली सरकारों में महिलाओं को घर से निकलने में भय लगता था वही योगी जी की सरकार में मिशन शक्ति योजना के तहत महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने का काम किया हैस महिलाओं के लिए मुद्रा योजना चलाई गई सबसे ज्यादा इस योजना का लाभ महिलाओं ने लिया है । रानी लक्ष्मीबाई योजना से मेधावी बच्चों को स्कूटी देकर उनको आगे बढ़ने का काम किया जा रहा है वहीं सरकार ने बेटियों को जन्म से लेकर उनके विवाह तक के लिए जिम्मेदारी लेने का काम किया है जिसके तहत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई जा रही है। महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 33ः आरक्षण देने का काम किया है । महिलाएं कैसे सशक्त बने को लेकर इस सरकार ने सुकन्या योजना, उज्ज्वला योजना, लखपति दीदी योजना ,मुद्रा योजना प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जैसी योजनाएं चलाई जा रही है ।वही आज मोदी जी के नेतृत्व में देश की राष्ट्रपति महिला है दिल्ली की मुख्यमंत्री भी महिला है ।वही विधायक अर्चना पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि इस देश में सदैव महिलाओं की पूजा हुई है केंद्र प्रदेश की सरकार लगातार महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है भारत में कोई एक दिन महिलाओं का नहीं है हर दिन महिलाओं का है हर परिवार की सुबह महिलाओं की चूड़ियों की खनक से होती है हमारी सरकार ने इस बजट में मेधावी बेटियों को सम्मान देने के लिए स्कूटी देने के लिए बजट की व्यवस्था की है । राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारी सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आई, वही तीन तलाक कानून पास कर महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया।
वही जिला अध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने महिला दिवस सम्मान समारोह आयोजन के अवसर पर उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान।
नारी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। वह जीवनदायिनी है, प्रेम की मूर्ति और रिश्ते संवारने वाली शक्ति है। भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता, और त्याग का स्वरूप माना गया है। हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताःश्।वही इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख कपूरी बॉथम ,विनीता चैबे, रश्मि राजपूत , सीमा कठेरिया , दीपशिखा पाल, गीता पाठक , रश्मि सिंह , भूरी कठेरिया , उमा दीक्षित, सहित सैकड़ो की संख्या में मात्र शक्ति उपस्थित रही ।
