Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः अंतराष्ट्रीय महिला दिवस: जब महिलाये शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य होंगी तभी परिवार स्वस्थ रहेगा और देश स्वस्थ रहेगा - डा. दिव्या


लखनऊ। राजधानी अंतर्गत रहीमाबाद क्षेत्र के प्राथमिक स्कूल तरौना मे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क स्वस्थ्य शिविर का आयोजन वेदांजनी फाउंडेशन ने किया एवं सहयोग लखनऊ के बेगारिया रोड स्थित इन्द्राणी हॉस्पिटल एवं रहीमाबाद स्थित नेहा क्लिनिक का रहा। स्वास्थ्य शिविर मे सैकड़ो की तादाद मे मरीज पहुँचे और स्वाथ्य लाभ लिया।शिविर मे मरीजो को निशुल्क दवा का वितरण किया गया तथा मरीजो की खून संबंधित जांचे,शुगर टेस्ट,बीपी आदि जांचे निशुल्क की गई। इस मौके पर वेदांजनि फाउंडेशन की डा. दिव्या सिंह राजपूत ने कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओ को स्त्री रोग की जानकारी नही है और न ही उनको इसके सही इलाज और बचाओ सम्बन्धित कुछ पता है। डा दिव्या ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मे उनका प्रयास है समाज की महिलाओ को रोगो के प्रति जागरूक करे जिससे वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ्य रहे तभी परिवार स्वस्थ रहेगा और देश स्वस्थ रहेगा। कार्यक्रम के सहयोगी रहे इंद्राणी अस्पताल के जाने माने डा.अश्विन ने कहा की गाँव की ज्यादातर महिलाये शर्म और लाज के कारण अपने गुप्त रोग किसी को नही बता पाती चाहे वे उनके परिवार का सदस्य हो या उनका पति हो। डा.अश्विन ने कहा कि गाँव मे महिला चिकित्सक न होने के चलते महिलाओ का इलाज नही हो पाता और फिर रोग गंभीर बन जाता है। उन्होंने कहा इसी को ध्यान मे रखकर उन्होंने निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया है। कार्यक्रम मे डा.अश्विन,डा.दिव्या सिंह राजपूत,डा.मूल चंद सिंह ,डा.इन्द्राणी,डा.वंदना प्रजापति,प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य शगुफ्ता परवीन, सह अध्यापक मधु एवं अध्यापक नीतू सिंह सहित सैकड़ो की तादाद मे महिलाये उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |