Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सीतापुर में पत्रकार की हत्या का बीकेटी में हुआ विरोध


लखनऊ। सीतापुर जिले में पत्रकार की हत्या का लखनऊ में विरोध हो रहा हैं। बता दें कि लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब क्षेत्र के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम पुलिस को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में मृतक पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता और उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी और हत्यारों की फांसी की मांग की गई है। वहीं पत्रकारों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पुलिस को निर्देश दिए थें। लेकिन, पुलिस इन निर्देशों की अनदेखी कर रही हैं। पत्रकारों ने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की हैं। वहीं यह है घटना शनिवार की है, जब महोली निवासी पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की दिनदहाड़े हाईवे पर तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं वारदात लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर इमलिया थाना क्षेत्र के रेलवे ब्रिज पर हुई। बदमाशों ने मोटरसाइकिल पर जा रहे पत्रकार को तीन गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। वहीं बख्शी का तालाब और लखनऊ क्षेत्र के पत्रकारों ने इस हत्या की कड़ी निंदा की है। वहीं ज्ञापन देने वालों में पत्रकार अनिल सिंह चैहान, राजू तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार पीयूष द्विवेदी,राम मोहन गुप्ता,राज रावत,विशाल सिंह चैहान, प्रवीण यादव, राज प्रताप सिंह, तिलक राज,सुनील यादव, हरिओम दिक्षित ने बीकेटी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह को दिया गया। इस दौरान अन्य तमाम क्षेत्रीय पत्रकार मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |