मुसाफिरखाना: छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय मे चलाया स्वच्छता अभियान
March 09, 2025
मुसाफिरखाना/अमेठी। रविवार को दुष्यन्त सिंह भाले सुल्तान पी.जी कॉलेज सादीपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के छठवें दिन छात्र छात्राओं ने लक्ष्य गीत, योगाभ्यास, प्राणायाम के साथ संकल्प गीत गाया। छात्र छात्राओं ने योग करते हुए उसके प्रति सबको जागरूक किया। सभी छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रांगण में साफ सफाई करते हुए, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत ष् के अंतर्गत महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया । इसके पश्चात छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित रैली निकाल करके सड़क पर आ जा रहे दो पहिया वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों को सीट बेल्ट के लिए प्रेरित किया। सायंकालीन बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ शिविर यात्रियों के बीच महिला शिक्षा,महिला सशक्तिकरण एवं नारी चेतना पर छात्राओं को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन एन.एस.एस की कार्यक्रमाधिकारी डॉ. पुनीत कुमार ने किया। उक्त मौके पर प्राचार्य विवेकानंद चैबे सहित समस्त प्राध्यापिकाएं एवं प्राध्यापक उपस्थित रहे।
